जरुरी जानकारी

बिना घर से बाहर निकले Aadhaar में अपडेट करवाएं मोबाइल नंबर, आपके दरवाजे पर आकर 'डाक बाबू' करेंगे ये काम

पोस्टमैन (Postman) की मदद से अब कोई भी बिना घर से बाहर कदम रखे अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकता हैं. हाल ही में संचार मंत्रालय (Ministry of Communications) ने एक ट्वीट में कहा, "अब एक निवासी आधार धारक अपने घर के दरवाजे पर पोस्टमैन द्वारा आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकता है.

बिना घर से बाहर निकले Aadhaar में अपडेट करवाएं मोबाइल नंबर, आपके दरवाजे पर आकर 'डाक बाबू' करेंगे ये काम
आधार कार्ड (Photo Credits: Twitter/File)

Updating Mobile Numbers in Aadhaar: पोस्टमैन (Postman) की मदद से अब कोई भी बिना घर से बाहर कदम रखे अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकता हैं. हाल ही में संचार मंत्रालय (Ministry of Communications) ने एक ट्वीट में कहा, "अब एक निवासी आधार धारक अपने घर के दरवाजे पर पोस्टमैन द्वारा आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकता है. आईपीपीबी (IPPB) ऑनलाइन ने यूआईडीएआई (UIDAI) के रजिस्ट्रार के रूप में आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए एक सेवा शुरू की है." आधार को लेकर आपके मन में भी है ये शंका? UIDAI ने बताया Aadhaar Letter, eAadhaar, mAadhaar, Aadhaar PVC Card सभी सामान रूप से मान्य और स्वीकार्य

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) ने एक ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिस के तहत पोस्टमैन को आधार कार्डधारकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति दी गई है.

यूआईडीएआई के सीईओ डॉ सौरभ गर्ग (Dr Saurabh Garg) ने कहा कि यूआईडीएआई ने आधार से संबंधित सेवाओं को आसान बनाने के अपने निरंतर प्रयास में आईपीपीबी के माध्यम से डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के जरिये निवासियों के दरवाजे पर मोबाइल अपडेट सेवा लाई है. यह निवासियों को बहुत मदद करेगा क्योंकि एक बार उनका मोबाइल आधार में अपडेट होने पर वे खुद यूआईडीएआई की कई ऑनलाइन सुविधाओं और कई सरकारी कल्याण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

देशभर में यह सेवा 650 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, 1.46 लाख पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होगी. वर्तमान में, आईपीपीबी केवल मोबाइल अपडेट सेवा प्रदान कर रहा है और जल्‍द ही इस सर्विस के जरिए बच्‍चों का भी आधार (Child Enrolment Service) बनाया जाएगा. 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार, यूआईडीएआई द्वारा अब तक भारत के निवासियों को 128.99 करोड़ आधार नंबर जारी किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).