देश

फिर भीड़ ने की दरिंदगी, बिहार में चोरी के आरोप में 2 को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार में नालंदा जिले के सुदूरवर्ती इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव में बुधवार की रात चोरी के आरोप में तीन लोगों की ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.

फिर भीड़ ने की दरिंदगी, बिहार में चोरी के आरोप में 2 को पीट-पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: PTI)

बिहारशरीफ: बिहार (Bihar) में नालंदा जिले के सुदूरवर्ती इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव में बुधवार की रात चोरी के आरोप में तीन लोगों की ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.

हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद मुत्तफिक अहमद ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों में इस्लामपुर थाना अंतर्गत माली टोला गांव निवासी अजय कुमार (32) और लोहारटोली निवासी मोहम्मद सद्दाम (28) हैं.

उन्होंने बताया कि अजय की वारदातस्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि सद्दाम की पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.

यह भी पढ़े- भारत में मॉब लिंचिंग की ज्यादातर घटनाएं अफवाहों पर

अहमद ने बताया कि अजय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर 7 अन्य आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं जबकि सद्दाम पटना के बख्तियारपुर में एक आपराधिक मामले में पूर्व में जेल जा चुका है.

उन्होंने बताया कि बुरी तरह पिटाई से गंभीर रूप से घायल बुढा नगर निवासी संतु कुमार का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है.

इस्लामपुर थाना अंतर्गत बरडीह गांव निवासी मृत्युंजय कुमार और मिथिलेश प्रसाद के घरों का ताला तोड़कर ये तीनों चोरी की नियत से कल रात घरों में घुस गये थे. आहट मिलने पर आसपास के ग्रामीण जाग गए और तीनों को पकड़कर उनकी लाठी एव डंडे से पीटकर तथा ईंट एवं पत्थरों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2019 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).