News

Buldhana: आईसीयू में एंट्री को लेकर MNS नेता का हॉस्पिटल में हंगामा, डॉक्टर के साथ की मारपीट, बुलढाना जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहांपर एक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ने नशे की हालत में हॉस्पिटल में घुसकर जमकर हंगामा किया और जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की.

Buldhana: आईसीयू में एंट्री को लेकर MNS नेता का हॉस्पिटल में हंगामा, डॉक्टर के साथ की मारपीट, बुलढाना जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@News18lokmat)

बुलढाना, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहांपर एक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ने नशे की हालत में हॉस्पिटल में घुसकर जमकर हंगामा किया और जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की.बुलढाणा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण जाधव ने हॉस्पिटल में काफी हंगामा किया. ये घटना बुलढाना जिले के मेहकर शहर से सामने आई है.जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण जाधव अपने कुछ साथियों के साथ रात करीब 2:30 बजे गभाने हॉस्पिटल पहुंचे थे. वहां उनका एक रिश्तेदार इलाज करवा रहा था. डॉक्टर ने नियम के तहत बताया कि आईसीयु में एक बार में एक ही व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति है, ताकि मरीजों की शांति बनी रहे. लेकिन जाधव सभी को एक साथ भेजने की जबरदस्ती करने लगे. इसके बाद डॉक्टर की पिटाई की गई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News18lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Buldhana Shocker: हॉस्पिटल में पीने के लिए बीड़ी जलाई, खुद को भी लगाई आग, शख्स की मौके पर मौत, बुलढाना जिले की हैरान करनेवाली घटना

एमएनएस नेता ने की डॉक्टर से मारपीट

डॉक्टर को जमकर पीटा

डॉक्टर के समझाने के बावजूद जब सभी को एक साथ अंदर जाने नहीं दिया गया तो जाधव ने अपना आपा खो दिया और जूनियर डॉक्टर पर हमला बोल दिया. उन्होंने डॉक्टर को लात-घूंसों से पीटा, जिससे हॉस्पिटल का माहौल तनावपूर्ण हो गया.इस दौरान अन्य कर्मचारी भी डर के साए में आ गए.

हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही मेहकर पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक पूछताछ की जा रही है, और जल्द ही आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).