देश

महाराष्ट्र: मनसे की गुंडागर्दी, सरेआम शख्स को पीटा, कहा- गुजरात जैसा हाल कर देंगे

गुजरात में 14 साला की बच्ची के साथ रेप करने के बाद उत्तर भारतियों को निशाना बनाए जाने का असर महाराष्ट्र में भी दिखने लगा है. मुंबई से सटे ठाणे में एक बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ शख्स को बेरहमी से पीटाई किया

महाराष्ट्र: मनसे की गुंडागर्दी, सरेआम शख्स को पीटा, कहा- गुजरात जैसा हाल कर देंगे
मनसे कार्यकर्त्ता (Photo Credits Twitter)

मुंबई: गुजरात में 14 साला की बच्ची के साथ रेप करने के बाद उत्तर भारतियों को निशाना बनाए जाने का असर अब महाराष्ट्र में भी दिखने लगा है. मुंबई से सटे ठाणे में एक बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ शख्स को बेरहमी से पिटाई किया. बल्कि एक  प्रेस कॉन्फेंस  करके मीडिया के सामने सरेआम पिटाई किया. इस दौरान मनसे के कार्यकर्ताओं ने धमकी देते हुए कहा कि यदि बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग नहीं सुधारे तो गुजरात जैसा हाल यहां पर रहने वाले उत्तर भारतियों के साथ किया गया जाएगा.

दरअसल बिहार का रहने वाला एक 53 वर्षीय शख्स ने कुछ दिन पहले ठाणे में रहने वाली बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनसे के ठाणे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने इस शख्स को अपने कार्यकर्ताओं की मदद से कपड़ा. इसके बाद एक प्रेस कॉन्फेंस करते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को धमकी देते कहा कि यदि इस तरह की हरकत यूपी-बिहार के लोग करना  बंद नहीं किया तो मनसे अपने स्टाइल से जवाब देगी.

वहीं इस प्रेस कॉन्फेंस के दौरान अविनाश जाधव ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुप पर हमला करते हुए कहा कि निरुपम जैसे लोगों को महाराष्ट्र से भगा देना चाहिए. ऐसे लोग खुद के फायदे के लिए यूपी-बिहारियों को लड़वाकर राजनीति करते हैं. यह भी पढ़े: मनसे की धमकियों से चिढ़ी तनुश्री दत्ता ने पार्टी को लगाई फटकार, दिया ये बड़ा बयान

बता दें कि गुजरात में बीते एक हफ्ते से उत्तर भारतीयों पर लगातार हमला हो रहा है. इस घटना से डर कर बड़ी तादाद में उत्तर भारतीय मजदूर गुजरात छोड़कर घर लौटने लगे हैं. इसका असर गुजरात की फैक्ट्रियों में भी दिखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).