देश

MNS चीफ राज ठाकरे के बेटे की शादी में PM मोदी को न्योता नहीं, राहुल गांधी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को भेजा निमंत्रण

बता दें कि मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी डॉ. संजय बोरुडे की बेटी मिताली के साथ होने वाली है. गौरतलब हो कि जब राज ठाकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से दो घंटे तक मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासी गलियारे में सुगबुगाहट होने लगी थी.

MNS चीफ राज ठाकरे के बेटे की शादी में PM मोदी को न्योता नहीं, राहुल गांधी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को भेजा निमंत्रण
पीएम मोदी और राज ठाकरे ( फोटो क्रेडिट - FB/IANS )

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (MNS chief Raj Thackeray)इन दिनों अपने बेटे अमित की शादी में नामी-गिरामी हस्तियों को आमंत्रित करने के महा अभियान में जुटे हुए हैं. इसके जरिए ठाकरे 2019 के चुनाव से पहले दोस्तों का दिल जीतने और दुश्मनों को प्रभावित करने में लगे हुए हैं. लेकिन अब इस शादी इनवाईट गेस्ट सूची को लेकर चर्चा होने लगी है. खबरों के मुताबिक राज ठाकरे ने इस शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को न्‍योता नहीं भेजा है. लेकिन उनके मंत्रिमंडल के कई दिग्गज नेताओं को उन्होंने शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है.

राज ठाकरे ने पीएम मोदी की सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्‍ठ बीजेपी नेता लालकृष्‍ण आडवाणी को शादी का कार्ड भेजा है. इससे पहले राज अपने चचेरे भाई व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को निमंत्रण देने गए थे. इसके अलावा अमित ठाकरे की शादी में प्रमुख गेस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Rahul Gandhi)केंद्रीय मंत्री सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावेडकर, मेनका गांधी और धर्मेंद्र प्रधान, शरद पवार समेत बॉलीवुड के नामी चेहरों का नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:- शिवसेना नेता रामदास कदम का अमित शाह को जवाब, कहा- जो हमें पटकने की बात करेगा हम उसे गाड़ देंगे

बता दें कि मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी डॉ. संजय बोरुडे की बेटी मिताली के साथ होने वाली है. गौरतलब हो कि जब राज ठाकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से दो घंटे तक मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासी गलियारे में सुगबुगाहट होने लगी थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बातचीत भी हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).