उत्तर प्रदेश में गुमशुदा लड़की का शव उसके घर के बाहर बरामद
उत्तरप्रदेश के बदायूं में अपने घर से लापता हुई 17 वर्षीय लड़की का शव उसके घर के बाहर बरामद किया गया है. साथ ही उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं.
बदायूं 20 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं में अपने घर से लापता हुई 17 वर्षीय लड़की का शव उसके घर के बाहर बरामद किया गया है. साथ ही उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं. बदायूं जिले (Badaun District) के उझानी इलाके में सोमवार को लड़की का शव उसके ही घर के बाहर मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
उझानी स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) विनोद कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "लड़की का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया है. उसके परिवार ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वे अब तक चुप हैं. हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं." यह भी पढ़ें : Lady Don Pinky Verma Murder: ‘लेडी डॉन’ पिंकी वर्मा की नागपुर में चाकू घोंप कर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उन्होंने आगे कहा, "परिवार की संदिग्ध भूमिका लग रही है क्योंकि वे अधिक जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. हम पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी." सूत्रों के अनुसार लड़की का कथित रूप से एक स्थानीय लड़के के साथ अफेयर था, इसलिए हो सकता है यह ऑनर किलिंग का मामला हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

