एजेंसी न्यूज

Jharkhand: पाकुड़ में शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

झारखंड के पाकुड़ में शादी का झांसा देकर चौदह साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .

Jharkhand: पाकुड़ में शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

पाकुड़, 3 मार्च : झारखंड (Jharkhand) के पाकुड़ में शादी का झांसा देकर चौदह साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म (Misdeed) करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्मी सुराज शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव का रहने वाला है.

उन्होंने बताया कि वह शादी का झांसा देकर विगत डेढ़ माहीने से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था. किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो सुराज शेख मुकर गया. यह भी पढ़ें : UP Shocker! यूपी के बुलंदशहर में सिरफिरे शख्स ने हथौड़े से मारकर ली पत्नी और दो बेटियों की जान, एक बेटी की हालत गंभीर

आखिरकार पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी. उसकी मां ने भी आरोपी पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद उसने सुराज शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने देर शाम छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).