देश

Video: बारिश के बीच बाइक पर सवार महिला के साथ हुडदंग मचा रहे लड़कों की बदतमीजी, लखनऊ के गोमतीनगर की घटना का वीडियो वायरल

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण सभी जगहों पर पानी ही पानी भर गया है. सड़क पर भी पानी भर गया है. जहांपर कुछ लोग सड़क में पानी के बीच लोगों को परेशान कर रहे है. इन लोगों ने बाइक पर जा रही एक महिला के साथ जमकर बदतमीजी की.

Video: बारिश के बीच बाइक पर सवार महिला के साथ हुडदंग मचा रहे लड़कों की बदतमीजी, लखनऊ के गोमतीनगर की घटना का वीडियो वायरल
Credit - ( Twitter-X )

Video: उत्तरप्रदेश लखनऊ में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण सभी जगहों पर पानी ही पानी भर गया है. लखनऊ की सड़कों पर भी पानी भर गया है. जहांपर कुछ लड़केसड़क में पानी के बीच लोगों को परेशान कर रहे है. इन लोगों ने बाइक पर जा रही एक महिला के साथ जमकर बदतमीजी की.

जानकारी के मुताबिक़ गोमती नगर के ताज होटल के पास सड़कों पर जलभराव हो गया है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही है और ऐसे में लोगों के परेशानियों के बीच पानी से वाहन लेकर आ रहे लोगों के साथ ये लड़के हुडदंग मचा रहे और उन्हें परेशान कर रहे है. ये भी पढ़े :UP Shocker: बॉयफ्रेंड संग फरार हुई चार बच्चों की मां, घर में रखी नगदी-जेवरात भी ले गई अपने साथ- VIDEO

देखें वीडियो :

वीडियो में आप देख सकते है की एक व्यक्ति एक महिला के साथ इस सड़क से जा रहा है और ये लड़के इन लोगों पर सड़क का पानी फेंक रहे है. इतना ही नहीं ये लोग उनकी गाड़ी के सामने आ जाते है और गाड़ी को पीछे से पकड़कर इन दोनों को गिरा देते है, जिसके बाद दोनों महिला और व्यक्ति नीचे गिर जाते है. इसके बाद वे दोनों उठते है और यहां से चले जाते है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी जमकर नाराजगी जता रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).