Munger Shocker: मटर चोरी करने के आरोप में दी तालिबानी सजा! नाबालिगों के हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया और जमकर पीटा, मुंगेर जिले का VIDEO आया सामने
बिहार के मुंगेर जिले के एक गांव का वीडियो सामने आया है. जहांपर मटर चोरी करने के आरोप में नाबालिगों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनके हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया.
मुंगेर,बिहार: बिहार के मुंगेर जिले के एक गांव का वीडियो सामने आया है. जहांपर मटर चोरी करने के आरोप में नाबालिगों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनके हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया.10 से 12 साल के चार नाबालिग बच्चों पर 25 किलो मटर चुराने का आरोप लगा. चोरी की बात सामने आने के बाद एक बच्चे को पकड़ा गया, जिसने बाकी साथियों के नाम बताए.इसके बाद चारों को उनके घरों से पकड़कर गांव के चौराहे पर लाया गया. चारों के हाथ रस्सियों से बांध दिए गए.उन्हें गांव में घुमाया गया, जैसे कोई बड़ा अपराध किया हो. बच्चों के चेहरों पर डर और शर्म का भाव था, लेकिन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Live_Dainik नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Video: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को दी तालिबानी सजा, पोल से बांधकर पीटा, उत्तरप्रदेश के उन्नाव की घटना का वीडियो आया सामने
नाबालिगों के साथ चोरी के आरोप में मारपीट
मटर चुराने पर मासूमों को 'तालिबानी' सजा
बिहार के मुंगेर में 25 किलो मटर चुराने की मासूमों को मिली ये कैसी सजा? हाथ बांधे, पीटा और पूरे गांव में घुमाया
#Bihar #Crime #BiharNews @munger_police @bihar_police pic.twitter.com/93zLfOXWW7
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 27, 2025
वीडियो बनाकर किया वायरल
इस अमानवीय घटना का वीडियो गांव के ही कुछ लोगों ने बनाया और कहा, 'वीडियो वायरल कर दो.कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया, जिससे यह मामला चर्चा में आ गया.सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन बच्चों को अपमानित किया गया, उनके परिजनों ने भी इसका विरोध नहीं किया.ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने यह सजा इसलिए दी ताकि बच्चे भविष्य में ऐसा दोबारा न करें.
पुलिस ने की जांच शुरू
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि उन्हें वीडियो प्राप्त हुआ है और जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है, और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

