UP के मुजफ्फरनगर में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत गांव में शुक्रवार को हुई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के एक गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत गांव में शुक्रवार को हुई.
पुलिस के मुताबिक लड़की शाम को अपने घर वापस पहुंची जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 363(अपहरण), 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है. लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर पास ही में कहीं ले गया और उससे बलात्कार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

