एजेंसी न्यूज

Maharashtra: रेल मंत्रालय ने बच्चे की जान बचाने वाले पॉइंट्समैन को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की

रेल मंत्रालय ने अपनी जान खतरे में डालकर बच्चे की जान बचाने वाले मध्य रेलवे के कर्मचारी मयूर शेलके को 50 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है.

Maharashtra: रेल मंत्रालय ने बच्चे की जान बचाने वाले पॉइंट्समैन को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की
मुंबई लोकल ट्रेन (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अप्रैल : रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने अपनी जान खतरे में डालकर बच्चे की जान बचाने वाले मध्य रेलवे के कर्मचारी मयूर शेलके (Mayur Shelke) को 50 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है.

रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक ने मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शेलके को इनाम दिये जाने की जानकारी दी है. यह भी पढ़ें : छतीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 15,625 नए केस, 181 लोगों की मौत

पत्र में कहा गया है, ''शेलके ने अपनी जान की परवाह किये बगैर चलती ट्रेन के सामने पड़े बच्चे को सुरक्षित बचा लिया.''

घटना 17 अप्रैल को मुंबई के निकट वंगणी स्टेशन पर हुई, जहां शेलके पॉइंट्समैन के तौर पर तैनात हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).