एजेंसी न्यूज

गृह मंत्रालय ने जवानों के साल में 100 दिन परिवार के साथ गुजारने की योजना पर रिपोर्ट मांगी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों को गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव को लागू करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाने की प्रगति के बारे में अवगत कराने को कहा है, जिसके तहत सैनिक अपने परिवार के साथ साल में कम से कम 100 दिन गुजार पाएंगे.

गृह मंत्रालय ने जवानों के साल में 100 दिन परिवार के साथ गुजारने की योजना पर रिपोर्ट मांगी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई : केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने सभी केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के प्रस्ताव को लागू करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाने की प्रगति के बारे में अवगत कराने को कहा है, जिसके तहत सैनिक अपने परिवार के साथ साल में कम से कम 100 दिन गुजार पाएंगे. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अक्टूबर 2019 में शाह द्वारा आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के लिए देश में कुछ सबसे दुर्गम स्थानों और कठिन जलवायु परिस्थितियों में तैनात बलों के कर्मियों को आराम, स्वास्थ्य देखभाल और परिवार के बीच समय गुजारने का समय देने के उद्देश्य से योजना तैयार की गयी थी.

यह भी विचार था कि एक बार योजना के लागू होने के बाद इससे कर्मियों का तनाव कम होगा और आत्महत्याओं तथा सहयोगियों की हत्या जैसे मामलों में कमी आएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि योजना को अभी पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है. इसलिए, गृह मंत्रालय ने हाल में इन बलों को एक संदेश भेजा है कि वह कर्मियों के तबादलों और पोस्टिंग के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित करने के बारे में अपडेट करें. यह भी पढ़ें : पंजाब में दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए 26 जुलाई से खुलेंगे विद्यालय

अधिकारी ने कहा, ‘‘सॉफ्टवेयर ‘प्रति वर्ष परिवार के साथ कम से कम 100 दिन’ गुजारने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. गृह मंत्री द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद से बहुत समय बीत चुका है और प्रस्ताव पर अब तक अमल नहीं हुआ है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).