Raksha Khadse Daughter Molestation News: केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, जलगांव की घटना
महाराष्ट्र में छेड़छाड़ की घटनाएं काफी बढ़ गई है. इसी हफ्ते पुणे के स्वारगेट बस डेपो के शिवशाही बस में एक महिला के साथ रेप किया गया. जिसका मुद्दा अभी काफी गर्माया हुआ है और ऐसे में अब जलगांव से एक मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है.
जलगांव, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में छेड़छाड़ की घटनाएं काफी बढ़ गई है. इसी हफ्ते पुणे के स्वारगेट बस डेपो के शिवशाही बस में एक महिला के साथ रेप किया गया. जिसका मुद्दा अभी काफी गर्माया हुआ है और ऐसे में अब जलगांव से एक मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की है. जिसके कारण जलगांव की राजनीति में हलचल मच गई.
इस घटना के बाद जलगांव शहर में भी गुस्सा देखा जा रहा है. इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है. लेकिन अब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस मामले में रक्षा खडसे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.ये भी पढ़े:Jalgaon Violence: महाराष्ट्र के जलगांव में हार्न बजाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद भड़की हिंसा, पलाड़ी गांव में लगाया गया कर्फ्यू; देखें VIDEO
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में यात्रा चल रही है. इस यात्रा में रक्षा खडसे की बेटी अपनी सहेलियों के साथ गई थीं. यात्रा में कुछ बदमाश आएं थे. इन बदमाशों ने यात्रा के दौरान रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की.सिक्योरिटी ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी ये नहीं माने और लड़कियों के साथ धक्कामुक्की भी की.
मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन पहुंची
सुरक्षा गार्ड ने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद बीजेपी नेता रक्षा खडसे भी पुलिस स्टेशन पहुंच गईं.उन्होंने निर्देश दिए है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएं, आरोपी अभी भी फरार हैं. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

