देश

भाजपा सरकार की योजनाओं पर बिचौलिए कर रहे उगाही: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं. इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं. ताजा मामला कन्नौज का है. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण युवती ने सुसाइड कर लिया.

भाजपा सरकार की योजनाओं पर बिचौलिए कर रहे उगाही: अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav (Photo Credit: ANI)

लखनऊ, 27 अक्टूबर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते हैं. इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं. ताजा मामला कन्नौज का है. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण युवती ने सुसाइड कर लिया.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया. इस कारण वह बहुत दुःखी थी. भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. बजट की लूट हो रही है. कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें : दिल्ली उच्च न्यायालय ने नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोपी शिक्षक को जमानत देने से इनकार किया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को लाभ नहीं हो रहा है. जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार है. भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं. सरकार जनता को डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही है. अस्पतालों में दवाएं और अन्य सुविधाएं नहीं हैं. जनता परेशान और बेहाल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).