MHADA Ambernath Lottery 2025: म्हाडा की अंबरनाथ में 2531 घरों के लिए लॉटरी, 20 लाख रूपए में लोगों का सपना होगा पूरा, जानें डिटेल्स
(Photo Credits WC)

MHADA Ambernath Lottery 2025: मुंबई जैसे शहर में लोगों को घर खरीदना मध्यम वर्ग के लिए काफी मुश्किल है. मुंबई में घरों की कीमतें आसमान छू रही हैं.इससे कई बार कर्ज की किश्तें पूरी जिंदगी भर चुकानी पड़ती हैं. अगर आप भी अपना घर खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है.

अंबरनाथ में आपको 20 लाख में घर मिल जाएगा.अंबरनाथ में म्हाडा हाउसिंग प्रोजेक्ट महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की एक नई पहल करने  जा रही है. शिवगंगा नगर और कोहोज कुंठवली में घर उपलब्ध होंगे. तो आप मुंबई के पास अपना खुद का घर ले सकते है.ये भी पढ़े:MHADA Lottery Winners List: म्हाडा की लॉटरी आज, ऐसे चेक करें विनर लिस्ट

किसे मिलेंगे ये घर?

साम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मध्यम आय वर्ग के लिए ये घर बनाने का फैसला किया है.मध्यम वर्ग के नागरिकों को न्यूनतम कीमत पर घर मिल सके, इसके लिए यह नई पहल लागू की गई है. मध्यम आय वर्ग के लिए कुल 2531 मकान बनाए जाएंगे.शिवगंगा नगर में कुल 925 फ्लैट बनाये जाएंगे. इनमें से 151 फ्लैट न्यूनतम आय वालों के लिए होंगे. जबकि 774 फ्लैट मध्यम आय वर्ग के लिए होंगे. कोहोज कुंठवली में 1606 मकान बनाए जाएंगे. ये सभी घर न्यूनतम आय वालों के लिए होंगे.

कितनी होगी घरों की कीमत?

न्यूनतम आय वालों के लिए घर की कीमत 20 से 22 लाख रुपये होगी. मध्यम आय वाले घरों की कीमत 45 से 50 लाख रुपये के बीच होगी. इनमें निम्न आय वर्ग के लिए उपलब्ध मकानों का क्षेत्रफल 320 वर्गफीट है.इन घरों की कीमत 20 से 22 लाख होगी. मध्यम आय वर्ग के लिए उपलब्ध मकानों का क्षेत्रफल 650 से 725 वर्ग फुट होगा. इन घरों की कीमत 45 से 50 लाख रुपये होगी. बताया जा रहा है की ये प्रोजेक्ट मार्च 2028 तक पूरा होगा.