देश

Raja Raghuvanshi Murder: चौथी कोशिश में हुई राजा रघुवंशी की हत्या, मेघालय पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी मर्डर केस में लगातार बड़े खुलासे कर रही है. पुलिस के अनुसार राजा रघुवंशी की हत्या एक या दो बार नहीं, बल्कि चौथे प्रयास में जाकर की गई.

Raja Raghuvanshi Murder: चौथी कोशिश में हुई राजा रघुवंशी की हत्या, मेघालय पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
Sonam and Raja Raghuvanshi | X

Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी मर्डर केस में लगातार बड़े खुलासे कर रही है. पुलिस के अनुसार राजा रघुवंशी की हत्या एक या दो बार नहीं, बल्कि चौथे प्रयास में जाकर की गई. इस साजिश में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी भी मुख्य आरोपी पाई गई है. यह हत्या सिर्फ एक भावनात्मक गुस्से का नतीजा नहीं, बल्कि महीनों पहले रची गई एक ठंडी और सुनियोजित साजिश थी. ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहली कोशिश गुवाहाटी में की गई, लेकिन वह नाकाम रही.

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम नहीं राज कुशवाहा है हत्या का मास्टरमाइंड, मेघालय पुलिस ने किया और भी खतरनाक साजिशों का खुलासा.

इसके बाद सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र में दो बार प्रयास हुए – एक बार नोंग्रियाट में, जहां शव छुपाने की जगह नहीं मिली, और दूसरी बार मावलाखियात व वेसावडोंग के बीच, जब राजा शौच के लिए गए थे, लेकिन वहां भी योजना पूरी नहीं हो सकी. अंततः हत्या वेसावडोंग क्षेत्र में अंजाम दी गई.

शादी के महज दो हफ्ते बाद हुई हत्या

राजा और सोनम की शादी को मुश्किल से दो हफ्ते हुए थे जब वे हनीमून पर मेघालय गए. 23 मई को दोनों लापता हो गए थे और 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में झरने के पास मिला. खोजबीन के बाद सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

इंदौर में रची गई थी साजिश

जांच में पता चला है कि यह साजिश इंदौर में सोनम की शादी से पहले ही रची गई थी. सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. राज और सोनम ने तीन और लोगों को इस काम के लिए शामिल किया आकाश ठाकुर, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान, जिनमें से एक राज का चचेरा भाई है.

सोनम और सभी आरोपियों ने किया अपराध स्वीकार

एसपी विवेक सिएम के अनुसार, “सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. सोनम ने खुद अपनी संलिप्तता मानी है और बताया कि वह योजना की सहभागी और सहभागीकर्ता थी.” जांच में यह भी सामने आया है कि फरवरी में, शादी से तीन महीने पहले ही हत्या की योजना बननी शुरू हो गई थी.

पहले सोनम को गायब करने की थी योजना

पुलिस के अनुसार, पहले तो आरोपी सोनम को ही 'गायब' करने की योजना बना रहे थे. एक विचार यह था कि उसे नदी में बहा दिया जाए ताकि उसकी मौत की झूठी कहानी गढ़ी जा सके. दूसरी योजना थी कि किसी महिला की हत्या कर उसके शव को सोनम की स्कूटी में जलाया जाए और बताया जाए कि वह सोनम है. लेकिन ये सभी योजनाएं नाकाम रहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).