राजस्थान सियासी घमासान पर सोनिया गांधी के आवास पर बैठक शुरू, पहुंचने लगे नेता
राजस्थान में कांग्रेस की सियासी घमासान के बीच दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल मिलने पहुंचे हैं, उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से इस बैठक के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि यह मुलाकात राजस्थान के अंदर चल रही खींचतान को लेकर होगी.
नई दिल्ली, 26 सितम्बर : राजस्थान में कांग्रेस की सियासी घमासान के बीच दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल मिलने पहुंचे हैं, उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से इस बैठक के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि यह मुलाकात राजस्थान के अंदर चल रही खींचतान को लेकर होगी. इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के नेता अजय माकन को भी सोनिया गांधी ने अपने आवास पर बुलाया है. दोनों नेताओं को राजस्थान में आब्जर्वर के तौर पर भेजा गया था, जिसके बाद आज वह इस मुलाकात में राजस्थान को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.
हालांकि जानकारी यह भी सामने आ रही है कि सोनिया गांधी आवास पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मुलाकात करने के लिए आ सकते हैं. इससे पहले राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी, लेकिन अजय माकन नें गहलोत से मुलाकात नहीं हुई. यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब पार्टी आलाकमान गहलोत गुट से नाराज बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें : महिला पत्रकार को गाली देने के आरोप में मलयालम अभिनेता श्रीनाथ भासी गिरफ्तार
गहलोत से मुलाकात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कल जो भी हुआ उसके बारे में हमने पार्टी अध्यक्ष को बता दिया है. आखिर में जो भी फैसला लिया जाता है, उसका सभी को पालन करना होता है, पार्टी में अनुशासन होना चाहिए. कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए, उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

