एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: नोएडा में मेडिकल की छात्रा ने गोली मारकर खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 22 में रहने वाली मेडिकल की एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार की रात को अपने घर में खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्रा ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा है.

Uttar Pradesh: नोएडा में मेडिकल की छात्रा ने गोली मारकर खुदकुशी की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 18 मई: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 22 में रहने वाली मेडिकल की एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार की रात को अपने घर में खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्रा ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा है.

मौके पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाली 25 वर्षीय युवती डॉ प्रतिभा शर्मा ने मंगलवार की शाम को अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर, अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें- UP Marriage Guidelines: उत्तर प्रदेश के शादी समारोह में अब सिर्फ 25 लोग ही हो सकेंगे शामिल, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अपर उपायुक्त ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय से एमडीएस की कोर्स कर रही थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 01:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).