News

Birthday Celebration on the Road: महापौर के बेटे ने बीच सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, रायपुर का वीडियो आया सामने (Watch Video)

सड़क पर जन्मदिन मनाना और इसके बाद तलवार या चाकू से केक काटने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. कई बार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाती है. लेकिन अगर कोई नेता और वह भी सत्ताधारी पार्टी से हो तो कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती है.

Birthday Celebration on the Road: महापौर के बेटे ने बीच सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, रायपुर का वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@press98783)

रायपुर, छत्तीसगढ़: सड़क पर जन्मदिन मनाना और इसके बाद तलवार या चाकू से केक काटने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. कई बार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाती है. लेकिन अगर कोई  नेता और वह भी सत्ताधारी पार्टी से हो तो कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें महापौर का बेटा बीच सड़क पर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काट रहा है और आतिशबाजी कर रहा है. बताया जा रहा है कि इसने ट्रैफिक रोककर सड़क पर केक काटा.

ये वीडियो छत्तीसगढ़ के रायपुर का बताया जा रहा है और ये युवक महापौर मीनल चौबे का बेटा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इसपर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @press98783 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: कानपुर की Mayor प्रमिला पांडे ने बेटे के जन्मदिन पर तलवार से काटा केक, सड़क पर मनाया बर्थडे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

महापौर के बेटे ने सड़क पर मनाया जन्मदिन

इससे पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर हो चुकी है कार्रवाई

बता दें की पिछले दिनों इसी शहर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने सड़क पर केक काटा था. जिसके बाद नियमों के उल्लंघन को लेकर उनपर कार्रवाई की गई थी और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई थी. लेकिन अब महापौर के बेटे ने ही बीच सड़क पर केक काटने की वजह से क्या प्रशासन इसपर भी कार्रवाई करेगा? ऐसा सवाल अब लोग उठा रहे है.

पिछले दिनों कानपुर की मेयर ने बेटे के साथ सड़क पर तलवार से काटा था केक

पिछले दिनों कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने बेटे के जन्मदिन पर बीच सड़क पर खुलेआम तलवार से केक काटा था. लेकिन उनपर किसी भी तरह की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है. अब महापौर के बेटे का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).