मथुरा: पत्नी ने लगाई फांसी, पास खड़ा पति बनाता रहा वीडियो...
वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने शनिवार को मामला दर्ज करा दिया. इस वीडियो में महिला को उसकी ननद ऐसा करने से मना करती नजर आ रही हैं
मथुरा. पति-पत्नी के रिश्ते में कभी प्यार तो कभी लड़ाई झगड़ा होना स्वभाविक सी बात है. इसी नोकझोक के बीच दोनों जिंदगी की हर बड़ी मुश्किलों को पार कर आगे बढ़ते हैं. लेकिन अगर दोनों में तालमेल न बैठे तो उसका परिणाम बेहद घातक हो सकता है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां पर जब पत्नी आत्महत्या कर रही थी ठीक उसी वक्त पति उसका लाइव वीडियो बना रहा था. सवाल उठता है यह कैसा निर्दयी इंसान है जो पत्नी की जान बचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहा है. जरा आप भी जाने पूरा मामला.
मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बुद्ध विहार कॉलोनी का है. जहां पर गीता नामक एक महिला ने दहेज उत्पीड़न और रोज-रोज के तानों से तंग युवती ने फांसी लगा ली. वहीं घर में मौजूद उसका पति बचाने के बजाय उसकी आत्महत्या का वीडियो बनाता रहा. जिसके बाद पुलिस ने लड़के और उसके घरवालों के खिलाफ को दहेज उत्पीड़न और गैर-इरादतन हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि गीता की शादी राजकपूर से साल 2015 में हुई थी.
वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने शनिवार को मामला दर्ज करा दिया. इस वीडियो में महिला को उसकी ननद ऐसा करने से मना करती नजर आ रही हैं. फिलहाल इस आत्महत्या के वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि अगर गीता का पति या घर के लोगों ने थोड़ी कोशिश की होती तो शायद आज गीता जिंदा होती.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

