देश

मथुरा में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 साल की मासूम को नोंच-नोंच कर मार डाला, प्रशासन ने दिए सावधान रहने का निर्देश

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को बरसाना थाना क्षेत्र में हुई जहां भूप सिंह की सात वर्षीय बेटी देवकी अपने पिता को खाना देने खेत में जा रही थी. उन्होंने बताया कि रास्ते में ही खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उससे खाना छीनने के प्रयास में उसे बुरी तरह से नोच कर मार डाला.

मथुरा में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 साल की मासूम को नोंच-नोंच कर मार डाला, प्रशासन ने दिए सावधान रहने का निर्देश
एसपी क्राइम अशोक कुमार मीना (Photo Credit-ANI)

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक डील दहला देने वाला मामला सामने आया है. बरसाना इलाके के पिसावा गांव में आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही एक बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत-विक्षत कर दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को बरसाना थाना क्षेत्र में हुई जहां भूप सिंह की सात वर्षीय बेटी देवकी (Devki) अपने पिता को खाना देने खेत में जा रही थी. उन्होंने बताया कि रास्ते में ही खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उससे खाना छीनने के प्रयास में उसे बुरी तरह से नोच कर मार डाला.

मामले में एसपी क्राइम अशोक कुमार मीना ने कहा "ग्राम पंचायत, वन विभाग और तहसील को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है. सभी प्रधानों और ग्रामीणों से कहा जाता है कि वे अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें."

यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां-बेटे की मौत, 2 की हालत गंभीर

इस दिल दहला देने वाली घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. कुत्तों के डर से लोगों ने अपने बच्चों को घर में कैद कर लिया है. लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इन खूंखार कुत्तों से ग्रामीणों को बचाने के लिए कोई बड़ा एक्शन लेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).