देश

तेलंगाना: वारंगल की पटाखा फैक्ट्री में आग, 10 लोगों की मौत, कई घायल

यह हादसा बुधवार सुबह को हुआ. आग के बाद हुए धमाके से फैक्ट्री की इमारत गिर गई. मृतक कई कर्मचारियों के शव यूनिट से सैकड़ों फीट दूर मिले.

तेलंगाना: वारंगल की पटाखा फैक्ट्री में आग, 10 लोगों की मौत, कई घायल
तेलंगाना: वारंगल की पटाखा फैक्ट्री में आग (Photo Credits: File Photo)

हैदराबाद. तेलंगाना में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. जिसके बाद इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मारे गए लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. खबरों की मानें तो धमाका इतना तेज था कि इससे फैक्ट्री की छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. फैक्ट्री के आस-पास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं. यह पूरी घटना वारंगल के काशीबुगा इलाके में स्थित भद्रकाली फैक्ट्री में हुई है.

ज्ञात हो कि यह हादसा बुधवार सुबह को हुआ. आग के बाद हुए धमाके से फैक्ट्री की इमारत गिर गई. मृतक कई कर्मचारियों के शव यूनिट से सैकड़ों फीट दूर मिले.

इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं. घायलों को एमजीएम सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है.

फिलहाल आग के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है. विस्फोट के समय फैक्ट्री में कितने कर्मचारी काम कर रहे थे इसकी भी जानकारी नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).