Gujarat Fire: राजकोट के TRP गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, अब तक 20 लोगों की मौत- VIDEO
गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार. सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है. अब तक हादसे में कुल 20 लोगों की जान जा चुकी है.
Gujarat Fire: गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार. सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है. अब तक हादसे में कुल 20 लोगों की जान जा चुकी है. गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे. सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि गेमिंग जोन में अचानक आग लगी और फिर अफरा-तफरी मच गई. पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा था.
राजकोट के TRP गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 20 की मौत
#WATCH | Rajkot, Gujarat: Raju Bhargava, Police Commissioner, Rajkot, says, "Fire broke out in the TRP gaming zone in the afternoon. The rescue operations are on. The fire is under control. We are trying to retrieve as many bodies as possible. As of now, around 20 bodies have… https://t.co/Gd9N1Pd8ka pic.twitter.com/zKwIyaABHF
— ANI (@ANI) May 25, 2024
जानकारी के मुताबिक, आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी हैं. शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है.
प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे. इस हादसे के बाद राजकोट के सारे गेमिंग जोन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

