Jharkhand News: रांची के BSNL कैंपस में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका (Watch Video)
Photo- ANI

 Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में जुमार पुल के पास स्थित BSNL कार्यालय कैंपस में भीषण आग लग गई. आग लगने से आसमान में काले धुंए का गुबार उठने लगा. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगजनी में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आग BSNL कार्यालय कैंपस में रखे स्पेयर पार्ट में लगी थी.

रांची के BSNL कैंपस में लगी भीषण आग