देश

विशाखापत्तनम में विवाहित महिला और प्रेमी की आत्महत्या, अंडमान में पति ने की खुदखुशी

शहर के पास परवाड़ा मंडल के बोनांगी गांव की एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली, जबकि उसके पति ने इससे पहले ही अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली थी. पापाराव को जब पता चला कि उसकी पत्नी अविनाश के साथ शनिवार को विशाखापत्तनम भाग गई है, तो उसने सोमवार को अंडमान में आत्महत्या कर ली.

विशाखापत्तनम में विवाहित महिला और प्रेमी की आत्महत्या, अंडमान में पति ने की खुदखुशी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

विशाखापत्तनम, 19 दिसम्बर : शहर के पास परवाड़ा मंडल के बोनांगी गांव की एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली, जबकि उसके पति ने इससे पहले ही अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली थी. गंजुवाका के सहायक आयुक्त (एसीपी) रमनंजय रेड्डी (Ramananjay Reddy) ने आईएएनएस को बताया, "मोटूरी नागिनी (Moturi Nagini) (24) और बी अविनाश (B Avinash) (28) ने शुक्रवार सुबह एक किराए के कमरे में फांसी लगा ली."

संयोग से, नागिनी की शादी पांच साल पहले अंडमान में कार्यरत एक निजी इलेक्ट्रीशियन पापाराव से हुई थी. हालांकि शादी के बाद भी नागिनी का अविनाश के साथ संबंध था, तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | एनआईए ने विशाखापत्तनम जासूसी मामले में आईएसआई के अहम सहयोगी को गिरफ्तार किया

पापाराव को जब पता चला कि उसकी पत्नी अविनाश के साथ शनिवार को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) भाग गई है, तो उसने सोमवार को अंडमान (Andaman) में आत्महत्या कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).