Man Attempts Suicide in Kerala HC: केरल हाईकोर्ट में गर्लफ्रेंड ने परिजनों के पास लौटने की इच्छा जताई तो शादीशुदा व्यक्ति ने काट ली अपनी कलाई, मचा हड़कंप
केरल हाईकोर्ट में सोमवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुए सुना तो उसने अपनी कलाई काट ली. दरअसल, त्रिशूर का रहने वाला विष्णु वकालत की पढ़ाई कर रही एक लड़की से प्यार करता था
Man Attempts Suicide in Kerala HC: केरल हाईकोर्ट में सोमवार को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा व्यक्त करते हुए सुना तो उसने अपनी कलाई काट ली. दरअसल, त्रिशूर का रहने वाला विष्णु वकालत की पढ़ाई कर रही एक लड़की से प्यार करता था. जब लड़की के माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी विष्णु के साथ रिश्ते में थी और 14 अगस्त से लापता है तो उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था.
जिसके बाद विष्णु और लड़की अदालत में पेश हुए। अदालत में जब लड़की से पूछा गया कि वह किसके साथ जाना चाहेगी तो उसने कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है. यह भी पढ़े: Uttarakhand Shocker: 35 साल की महिला ने पति की हत्या के लिए 25 साल के प्रेमी का लिया साथ, ऐसे किया मर्डर
लड़की के जवाब से दुखी होकर विष्णु ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और अपनी कलाई काट ली। इसके बाद न्यायाधीश ने पुलिस को विष्णु को अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। विष्णु फिलहाल खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

