Share Market: नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन बाजारों की जोरदार शुरूआत, सेंसेक्स ने लगाई 929 अंक की छलांग
सालाना आधार पर सेंसेक्स 2021 में 21.99 प्रतिशत यानी 10,502.49 अंक और निफ्टी 24.11 प्रतिशत यानी 3,372.3 अंक मजबूत हुआ है. एशिया के अन्य बाजारों में 2022 के पहले दिन मिला-जुला रुख रहा. हांगकांग के हैंगसंग में गिरावट रही जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा. जापान और चीन के बाजार बंद थे.
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों (Share Market) में वर्ष 2022 की शुरुआत जोरदार रही. मानक सूचकांक बीएसई (BSE) सेंसेक्स ने सोमवार को 900 अंक से अधिक की छलांग के साथ 59,000 अंक के स्तर को फिर हासिल कर लिया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) कारोबार के दौरान बढ़त के साथ 59,266.39 अंक तक चला गया था. अंत में यह 929.40 अंक यानी 1.60 प्रतिशत मजबूत होकर 59,183.22 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 271.65 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,625.70 अंक पर बंद हुआ. Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार, पिछले दो कारोबारी सत्रों में गिरावट से निवेशकों को 11.45 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान
सेंसेक्स के बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं. इनमें 3.50 प्रतिशत तक की तेजी रही.
दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयरों में नुकसान रहा. वर्ष 2021 के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,253.82 और एनएसई निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ था.
सालाना आधार पर सेंसेक्स 2021 में 21.99 प्रतिशत यानी 10,502.49 अंक और निफ्टी 24.11 प्रतिशत यानी 3,372.3 अंक मजबूत हुआ है. एशिया के अन्य बाजारों में 2022 के पहले दिन मिला-जुला रुख रहा. हांगकांग के हैंगसंग में गिरावट रही जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा. जापान और चीन के बाजार बंद थे.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत बढ़कर 78.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने शुक्रवार को 575.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

