एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 68,458.72 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस रहीं. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 68,458.72 करोड़ रुपये बढ़ा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 20 जून : सेंसेक्स (Sensex) की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस रहीं. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई. वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 43,703.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई. बीते सप्ताह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 26,832.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,874.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 24,628.79 करोड़ रुपये के उछाल से 6,41,108.34 करोड़ रुपये रहा.

टीसीएस ने सप्ताह के दौरान 9,358.6 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मूल्यांकन 12,19,577.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 7,639.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 14,10,557.79 करोड़ रुपये रही. इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 14,948.73 करोड़ रुपये घटकर 3,68,407.96 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 12,796.03 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,49,176.18 करोड़ रुपये रह गया. सप्ताह के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 6,908.63 करोड़ रुपये घटकर 3,49,019.23 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 3,644.88 करोड़ रुपये टूटकर 4,36,390.78 करोड़ रुपये रह गई. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,503.96 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,16,587.81 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 1,901.32 करोड़ रुपये टूटकर 3,67,425.99 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 प्रतिशत नीचे आया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).