SHOCKING: हरियाणा के रेवाड़ी में 10 साल की मासूम के साथ स्कूल में कई बच्चों ने किया रेप, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR
हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव के स्कूल में 10 साल की बच्ची के साथ कई बच्चों ने घिनौना काम किया है. रेवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हंसराज ने बताया कि गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना मिली. रेप करने वालों में 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है. पिछले महीने की 24 तारीख को सभी ने मिलकर रेप किया और वीडियो बना लिया.
चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी (Rewari) जिले से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव के स्कूल में 10 साल की बच्ची के साथ कई बच्चों ने घिनौना काम किया है. रेवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हंसराज ने बताया कि गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना मिली. रेप करने वालों में 10-12 साल के बच्चे और एक बालिग लड़का है. पिछले महीने की 24 तारीख को सभी ने मिलकर रेप किया और वीडियो बना लिया. सामूहिक बलात्कार मामला : मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद घर वालों को इस बात की जानकारी हुई. डीएसपी हंसराज ने कहा कि इस घटना में कुल 7 बच्चे शामिल थे. केस दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया. जबकि एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया. हालांकि अभी भी एक लड़के की गिरफ्तारी बाकि है. साथ ही जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया है उनकी भी तलाश पुलिस कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल के अंदर कथित रूप से बच्ची के साथ बलात्कार किया और आरोपियों में से कुछ ने इस हरकत का वीडियो बना लिया और उसे स्थानीय स्तर पर फैला दिया. जब यह वीडियो लड़की के पिता तक पहुंचा तब उसने शिकायत दर्ज करायी. डीएसपी ने बताया, ‘‘ बच्ची अपने घर के समीप स्कूल परिसर में खेल रही थी. आरोपी उसे स्कूल के भीतर ले गए और अपराध को अंजाम दिया.’’
वीडियो वायरल होने के बाद कल घर वालों के संज्ञान में आया। कुल 7 बच्चे थे। FIR दर्ज करके बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। एक बालिग लड़के को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। एक लड़का गिरफ्तार होना बाकी है। जिन लड़कों ने वीडियो वायरल किया है उनकी तलाश कर रहे हैं: DSP हंसराज https://t.co/sJJyYKXGAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2021
पुलिस के अनुसार 24 मई को यह घटना घटी तब यह विद्यालय ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) के चलते बंद था लेकिन पीड़िता समेत कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे. रेवाड़ी के डीएसपी हंसराज ने पुष्टी कि है की सात नाबालिग लड़कों एवं 18 साल का एक युवक इस वारदात में शामिल थे.
महिला थाने की एक अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपियों पर बलात्कार के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया है और कुछ अन्य को वीडियो बनाने का आरोपित किया गया है. पुलिस ने बताया कि एक को छोड़कर बाकी सभी आरोपी नाबालिग हैं. नाबालिगों को निगरानी केंद्र भेजा गया है जबकि 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अभी पुलिस मामले की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

