देश

मंदसौर गैंगरेप: पीड़िता के परिवार से बोले BJP विधायक सुदर्शन गुप्ता- सांसद जी आए हैं, धन्यवाद कहिए

मंदसौर में आठ साल की बच्ची का स्कूल से अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया. अभी वह अस्पताल में अपने जीवन के लिए जूझ रही है. उसकी फटी हुई आंतों के टुकड़ों को जोड़ने के लिए कई सर्जरी हो चुकी है.

मंदसौर गैंगरेप: पीड़िता के परिवार से बोले BJP विधायक सुदर्शन गुप्ता- सांसद जी आए हैं, धन्यवाद कहिए
घटना के बाद मंदसौर में लोग आक्रोशित हैं (Photo Credits: IANS)

इंदौर: कठुआ के बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्‍कर्म की घटना पर पूरे देश में गुस्सा है. मासूम बच्ची गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है. हर कोई आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहा हैं. इसबीच बीजेपी विधायक का शर्मानक बयान सामने आया है. विधायक सुदर्शन गुप्ता ने पीड़ित बच्ची के परिवार वालों से कहा कि उन्हें हॉस्पिटल में मिलने आए बीजेपी सांसद को धन्यवाद कहना चाहिए. सुदर्शन गुप्ता के अंसेवदनशील बयान की आलोचना हर कोई कर रहा है.

दरअसल, मामले के सामने आने के बाद शक्रवार को बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता पीड़ित बच्ची की तबीयत का जायजा लेने इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे थे. उनके साथ विधायक सुदर्शन गुप्ता भी पहुंचे थे. इस दौरान वहां पीड़ित मासूम बच्ची के माता-पिता भी मौजूद थे. सांसद ने डॉक्टरों से बच्ची की तबीयत पूछने के बाद उसके मां-बाप से भी मुलाकात की.

इस दौरान विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बच्ची के माता-पिता से कहा, 'सांसद जी को धन्यवाद बोलिए, स्पेशल आपके लिए आए हैं.' इस पर बच्ची के माता-पिता ने सांसद सुधीर गुप्ता के सामने हाथ जोड़ लिए. बता दें कि सुदर्शन गुप्ता मध्य प्रदेश के बीजेपी उपाध्यक्ष और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से विधायक हैं.

ज्ञात हो कि मंदसौर में आठ साल की बच्ची का स्कूल से अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया. अभी वह अस्पताल में अपने जिंदगी के लिए जूझ रही है. उसकी फटी हुई आंतों के टुकड़ों को जोड़ने के लिए कई सर्जरी हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).