मुंबई: चलती ट्रेन में मनचले ने की अश्लील हरकत, लोगों ने कर दी धुनाई, पुलिस ने पकड़ा
आर्थिक राजधानी मुंबई से चलती ट्रेन में अश्लील हरकत करने की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. घटना रविवार की है और आरोपी नालासोपारा का बताया जा रहा है. आरोपी ने भरी ट्रेन में ही अपनी पैंट की जिप खोल दी और एक 24 वर्षीय युवती से चिपककर भीड़ का फायदा उठाने लगा.
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई से चलती ट्रेन में अश्लील हरकत करने की एक शर्मनाक घटना सामने आई है. घटना रविवार की है और आरोपी नालासोपारा का बताया जा रहा है. रविवार को नालासोपारा का रहने वाला अविजित सिंह ने भरी ट्रेन में ही अपनी पैंट की जिप खोल दी और एक 24 वर्षीय युवती से चिपककर भीड़ का फायदा उठाने लगा. घटना पर युवती के विरोध से ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने आरोपी को रंगे हाथो पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद यात्रियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया.
युवती अपने घरवालों के साथ विरार के एक मंदिर से अंधेरी लौट रही थी. युवती ने बताया कि ट्रेन के बोरीवली पहुंचने के बाद से युवती को आभास होने लगा की कोई उसे छूने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण वह पहचान नहीं पा रही थी कि वास्तव में वह व्यक्ति है कौन.
यह भी पढ़ें- मुंबई: SNDT कॉलेज की वार्डन पर लगा जबरदस्ती कपड़े उतरवाने का आरोप, आंदोलन पर उतरे छात्र
युवती ने आगे कहा कि ट्रेन जैसे ही जोगेश्वरी स्टेशन के नजदीक पहुंची तो मुझे पता चल गया कि उसके साथ यह अश्लील हरकत कौन रहा है. उसने देखा कि एक आदमी पैंट की जीप खोलकर अश्लील हरकत कर रहा है. युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी व्यक्ति विरार से उसका पीछा कर रहा था.
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: 20 स्टूडेंट्स के सामने क्लास में 6 बदमाश घुसे और प्रिंसिपल की कर दी हत्या
आरोपी का पता लगते ही यवती ने अपने घरवालों को इसके बारे में सूचित किया . जिसके बाद ट्रेन में मौजुद अन्य लोगों ने भी लड़की की सहायता की और आरोपी को खूब पिटा और उसके बाद उसे अंधेरी रेलवे पुलिस को सौंप दिया.
अंधेरी रेलवे पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

