शादी का झांसा देकर शख्स ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
एक शख्स ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया. कुछ समय पहले युवती की दोस्ती हरियाणा के निवासी मनीष से दोस्ती हुई थी. जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई. जिसके बाद शख्स ने उससे शादी का वादा किया...
चंडीगढ़: एक शख्स ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया. कुछ समय पहले युवती की दोस्ती हरियाणा के निवासी मनीष से दोस्ती हुई थी. जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई. शख्स ने उससे शादी का वादा किया और बहला फुसलाकर इंडस्ट्रीयल एरिया के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती ने जब विरोध किया तो शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी और शादी से इनकार कर दिया.
परेशान होकर पूरी बात लड़की ने अपने घरवालों को बताई. परिजनों ने पुलिस स्टेशन जाकर लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, बलात्कार और 506, धमकाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: महिला ने चुराई चॉकलेट, पुलिस कांस्टेबल ने किया रेप, पढ़े पूरा मामला
आपको बता दें महिलाओं और युवतियों के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ में एक युवती को किडनैप कर उसके साथ 10-12 लोगों के गैंगरेप का मामला सामने आया. इनमें से कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और बचे हुए लोगों की पुलिस तलाश कर रही है. पिछले कुछ महीनों से बलात्कार के मामलों में इजाफा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

