अयोध्या: सात गायों से बलात्कार करनेवाला आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. अब तक तो बच्चियां और महिलाएं ही हैवानियत का शिकार हो रही थीं. लेकिन अब बेजुबान जानवर भी सेफ नहीं हैं. अयोध्या में कार्तलिया बाबा गाय आश्रय में गायों का बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है....
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. अब तक तो बच्चियां और महिलाएं ही हैवानियत का शिकार हो रही थीं. लेकिन अब बेजुबान जानवर भी सेफ नहीं हैं. अयोध्या में कार्तलिया बाबा गाय आश्रय में गायों का बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है. आश्रम के लोगों को गायों से बलात्कार की बात पता चली जिसके बाद वो आरोपी को पकड़ने के लिए नजर गड़ाए हुए थे. आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया जब वो मंगलवार को आश्रय में आकर गायों के साथ बलात्कार करने कोशिश करने लगा.
खबरों के अनुसार आरोपी ने एक-एक कर सात गायों के साथ दुष्कर्म किया. आश्रय के सेवकों ने पहले तो आरोपी की जमकर पिटाई की, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी के खिलाफ जानवरों से क्रूर व्यवहार करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Police arrested a person for allegedly raping cows at Kartaliya Baba cow shelter in Ayodhya. The accused has been identified as Rajkumar. Jogendra Kumar, SSP,says,"Case has been registered and the person has been sent to jail." (22.05.2019) pic.twitter.com/yklQkhbbC0
— ANI UP (@ANINewsUP) May 22, 2019
यह भी पढ़ें: आन्ध्र प्रदेश: 3 महीने की गर्भवती गाय के साथ रेप, मामला दर्ज, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी नवाबगंज के गोंडा जिले का रहने वाला है. अपनी सफाई में आरोपी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि, 'मैं शराब के नशे में था.' मुझे कुछ भी याद नहीं कि मैंने क्या किया. सिर्फ इतना याद है कि दो व्यक्तियों ने उसे पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 07:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

