VIDEO: मेनहोल में बाइक समेत गिरा शख्स, शहर में कई जगहों पर गटर पर नहीं है ढ़क्कन, नागपुर के कड़बी चौक का वीडियो आया सामने

नागपुर में कई जगहों पर सड़क के किनारें के मेनहोल पर ढक्कन ही नहीं है. जिसके कारण कई बार वाहन चालक हादसों के शिकार भी होते है. ऐसा ही एक हादसा कामठी रोड के कड़बी चौक में हुआ है.

Credit-(X ,@anjaya1905)

नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर में कई जगहों पर सड़क के किनारें के गटर पर ढ़क्कन ही नहीं है. जिसके कारण कई बार वाहन चालक हादसों के शिकार होते है. ऐसा ही एक हादसा कामठी रोड के कड़बी चौक में हुआ है. यहां पर एक मेनहोल में बाइक सवार युवक सीधे बाइक लेकर ही गिर गया. बाइक इस गड्डे में पलट गई तो वही बाइक के नीचे युवक मदद की गुहार लगा रहा था.

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस हादसे में गनीमत है की वाहन सवार की जान बच गई, वाहन सवार को इस हादसे में थोड़ी बहुत चोटें आई है.नागपुर शहर में कई वर्षों से कई प्रभागों में मेनहोल के ऊपर ढ़क्कन ही नहीं है. जिसके कारण कई बार हादसे सामने आते है. बारिश के मौसम में ये मेनहोल बिल्कुल ही दिखाई नहीं देते. ये भी पढ़े:VIDEO: नागपुर के वर्धमान नगर में दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर, एक गंभीर, दूसरा चालक हुआ फरार

मेनहोल में गिरा बाइक सवार 

जिसके कारण बड़े हादसों की संभावना भी बनी रहती है. गणेशपेठ के मोक्षधाम के पास भी सड़क किनारें के कई मेनहोल खुले पड़े है. जो हादसों को निमंत्रण दे रहे है. नागरिकों की शिकायत के बाद भी और हादसे के होने के बाद भी नागपुर महानगर पालिका खबर नहीं ले रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @anjaya1905 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें

नोएडा लेटेस्ट न्यूज,17 जुलाई, 2026: आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, इमारत ढहने से लेकर आग की घटनाओं तक पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में