Suicide on Facebook Live: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फेसबुक लाइव पर की आत्महत्या; बरेली के इज्जत नगर की घटना, जांच में जुटी पुलिस (Video)

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा फेसबुक लाइव पर कथित तौर पर आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक का मोबाइल फोन व कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पत्नी से विवाद के बाद फेसबुक लाइव पर बरेली के एक व्यक्ति की मौत (Photo Credits: X/@sirajnoorani)

बरेली (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र (Izzatnagar Police Station Area) में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव (Facebook Live) आकर खुदकुशी करने की दुखद घटना सामने आई है.  पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए इस कदम से परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतक की पहचान सनी कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों से अपनी आजीविका चलाता था. पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की पृष्ठभूमि और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. यह भी पढ़ें: Bengaluru Shocker: बेंगलुरु में घरेलू विवाद के बाद इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी मौत को लगाया गले

पारिवारिक विवाद के बाद बरेली लौटा था युवक

परिजनों के अनुसार, सनी कुमार अपनी पत्नी काजल और तीन बच्चों के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में रह रहा था. कुछ दिनों पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर पहाड़गंज स्थित अपने मायके चली गई थी.

विवाद के बाद सनी रविवार शाम हल्द्वानी से बरेली स्थित अपने घर पहुंचा. परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने फोन पर अपनी पत्नी से लंबी बातचीत की. बातचीत खत्म होने के कुछ ही देर बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी.

5 मिनट का लाइव वीडियो देख परिजनों में मचा हड़कंप

फेसबुक लाइव के दौरान सनी ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठाया। लगभग पांच मिनट तक चले इस लाइव वीडियो को जब परिजनों और परिचितों ने देखा, तो तुरंत अफरा-तफरी मच गई और परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. इस घटना ने सनी के परिवार और तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है.

बरेली में पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति की मौत (दर्शकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है)

मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही पुलिस

इज्जत नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सनी के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की औपचारिक तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

मानसिक स्वास्थ्य सहायता एवं हेल्पलाइन

यदि आप या आपका कोई परिचित किसी मानसिक तनाव, अवसाद या संकट के दौर से गुजर रहा है, तो कृपया पेशेवर मदद लें. सहायता के लिए निम्नलिखित राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार