केरल में शख्स ने पत्नी, बच्चे को विस्फोट कर उड़ाया और खुदकुशी कर ली
केरल के मलप्पुरम में गुरुवार को एक भयानक घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को विस्फोट से उड़ा दिया और फिर कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी. घटना मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना इलाके की है.
तिरुवनंतपुरम, 5 मई : केरल के मलप्पुरम में गुरुवार को एक भयानक घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को विस्फोट से उड़ा दिया और फिर कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी. घटना मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना इलाके की है.
शख्स की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई है. वह सुबह कसरगोद से आया था और एक थ्री-व्हीलर से घर आया जहां उसकी पत्नी रह रही थी. उसने पत्नी, और दोनों बच्चों को गाड़ी में बैठने के लिए कहा और फिर उसमें आग लगा दी. यह भी पढ़ें : आरआरबी-एनटीपीसी के परीक्षार्थियों के लिए 9 और 10 मई को देशभर में 65 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी
थ्री-व्हीलर में पहले से ही कुछ विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, आग लगते ही उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया. ऐसा करने के बाद मोहम्मद कुएं में कूद गया और अपनी जान दे दी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

