West Bengal: सीबीआई से पहले ममता पहुंची अभिषेक बनर्जी के घर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को अपने भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर उनसे मिलने पहुंची.
कोलकाता, 23 फरवरी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मंगलवार को अपने भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के आवास पर उनसे मिलने पहुंची.
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता यहां करीब 10 मिनट ही रुकी. गौरतलब है कि कथित कोयला चोरी मामले में आज सीबीआई अभिषेक बनर्जी की पत्नी से रुजिरा पूछताछ करेगी. यह भी पढ़ें : Indore Accident: इंदौर में खड़े डंपर से टकाराई कार, 6 लोगों की मौत
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at nephew and TMC leader Abhishek Banerjee's residence
Abhishek's wife, Rujira, is expected to answer CBI's queries today in connection with the coal scam case pic.twitter.com/srmLo7awiW
— ANI (@ANI) February 23, 2021
उल्लेखनीय है कि कोयला चोरी मामले में सीबीआई ने रविवार को रुजिरा से जांच में शामिल होने के लिए कहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

