ममता बनर्जी पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगी दिल्ली, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू के बाद क्या सोनिया गांधी से भी करेंगी मुलाकात?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में आगामी दिनों में पांच दिन रहेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. हालंकी सियासी हलचल के बीच ममता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पाएंगी या नहीं

सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits ANI)

Mamata Banerjee Delhi Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में आगामी दिनों में पांच दिन रहेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. हालंकी सियासी हलचल के बीच ममता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पाएंगी या नहीं? यह आगामी कुछ दिनों में साफ हो जाएगा. अपने पांच दिवसीय दौरे पर यह देखना जरूरी होगा कि क्या ममता बैनर्जी सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगती या नहीं. यदि मांगा गया तो क्या सोनिया गांधी की तरफ से फिर समय मिलेगा या नहीं इसपर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं.

दिल्ली आने के बाद ममता विपक्षी पार्टियों ने वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगी. इसके साथ ही विपक्षी पार्टी के नेताओं पर लगातार ईडी का हमला जारी है और यह मुलाकात इसलिए भी बहुत जरुरी हो जाती है क्योंकि पश्चिम बंगाल में ममता के करीबी और मंत्री रहे पार्थ चैटर्जी को चार दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया हुआ है. यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी से मिलने के बाद जावेद अख़्तर बोले- आजकल देश में टेंशन ज्यादा है, परिवर्तन होना चाहिए

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो, ममता बैनर्जी को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा क्योंकि वह इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के बिना विपक्षी मोर्चे के बारे में आवाज उठाती रहीं हैं. इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह भी मानना है कि, औपचारिक मुलाकात करने में कोई बुराई नहीं है। यदि वह सभी से मुलाकात करती हैं तो सोनिया गांधी से मुलाकात करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

दरअसल हाल में राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस और टीएमसी के बीच संतुलन कम दिखा और ममता ने एनडीए से पहले यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस को पीछे धकेल दिया था। वहीं जब अब उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस ने अगुवाई की तो ममता ने अलग राह पकड़ ली, जिस पर कांग्रेस हमला बोलती हुई नजर आईं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी