देश

President Mohamed Muizzu India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू का कूटनीतिक यू-टर्न, भारतीय पर्यटकों से की विशेष अपील

अपने पहले द्विपक्षीय दौरे के दौरान मुइज़्जू ने कहा कि मालदीव भारत की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए कभी कुछ नहीं करेगा. भारत के साथ उनके संबंध "सम्मान और साझा हितों" पर आधारित हैं. भारत मालदीव का सबसे बड़ा व्यापार और विकास साझेदार है.

President Mohamed Muizzu India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू का कूटनीतिक यू-टर्न, भारतीय पर्यटकों से की विशेष अपील
Mohamed Muizzu | Instagram

President Mohamed Muizzu India Visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद के साथ रविवार शाम को दिल्ली पहुंचे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे. आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मुइज़्जू का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. अपने पहले द्विपक्षीय दौरे के दौरान मुइज़्जू ने कहा कि मालदीव भारत की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए कभी कुछ नहीं करेगा. भारत के साथ उनके संबंध "सम्मान और साझा हितों" पर आधारित हैं. भारत मालदीव का सबसे बड़ा व्यापार और विकास साझेदार है.

मुइज़्जू ने यह स्पष्ट किया कि मालदीव कभी भी भारत की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि हम अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहे हैं, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे कार्यों से क्षेत्र की सुरक्षा प्रभावित न हो."

ये भी पढें: Maldives President Arrives Delhi: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्जू का कूटनीतिक यू-टर्न

उन्होंने 'मालदीव फर्स्ट' नीति का जिक्र करते हुए कहा, 'यह आवश्यक है कि मालदीव अपनी अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विविधता दे और किसी एक देश पर निर्भरता को कम करे. ऐसा करने से भारत के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा. मुइज़्जू ने भारत के साथ सहयोग को प्राथमिकता देते हुए कहा कि मालदीव का भारत के साथ संबंध सदियों पुराना है और इसे और मजबूत किया जाएगा. राष्ट्रपति ने भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने की बात कही, यह कहते हुए कि भारतीय पर्यटक देश के लिए महत्वपूर्ण हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).