Maharashtra: कल्याण में हाई-राइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के कल्याण में स्थित एक हाई-राइज बिल्डिंग में मंगलवार शाम भयंकर आग लग गई, जो देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग की इस भीषण घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Fire Symbolic Picture/ (img: Pixabay)

Massive Fire Broke Out in Kalyan: महाराष्ट्र के कल्याण में स्थित एक हाई-राइज बिल्डिंग में मंगलवार शाम भयंकर आग लग गई, जो देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग की इस भीषण घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से लपटें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं. यह घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने के प्रयास में जुट गया.

हालांकि, अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राहत और बचाव कार्य जारी है. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमों को तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढें: Kalyan Shocker: चुनाव से पहले कल्याण में मिली 5 करोड़ रूपए की कैश, चुनाव स्क्वॉड की टीम ने की कार्रवाई

कल्याण में हाई-राइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी भीषण आग

वर्टेक्स सोसाइटी की ऊपरी मंजिलों में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की 15 मंजिल पर लगी थी, जो धीरे-धीरे अन्य मंजिलों तक फैल गई. वीडियो में लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आग ने सभी तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया है और यह अन्य मंजिलों तक भी फैल गई है. फिलहाल, दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि वे घटनास्थल से दूर रहें ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट