NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर भी होगा बंद
NTA के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत जारी इस निर्देश के मुताबिक Telegram पर भारत में सीमित अवधि के लिए रोक लगाई जाएगी. यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम का दिन और उसके तुरंत बाद का समय भी शामिल है.
NEET (UG) 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में Telegram प्लेटफॉर्म की पहुंच को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है. NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Released: नीट यूजी री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट
NTA के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत जारी इस निर्देश के मुताबिक Telegram पर भारत में सीमित अवधि के लिए रोक लगाई जाएगी. यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिसमें NEET (UG) 2026 री-एग्जाम का दिन और उसके तुरंत बाद का समय भी शामिल है.
Telegram के मैसेज एडिट फीचर पर भी कार्रवाई
सरकार ने Telegram को एक और निर्देश जारी करते हुए भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों के लिए मैसेज एडिट फीचर को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने को कहा है. यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक लागू रहेगी. NTA का कहना है कि Telegram के मैसेज एडिट फीचर का इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं से जुड़े कथित पेपर लीक के फर्जी सबूत तैयार करने के लिए किया जा रहा था. आरोप है कि कुछ लोग परीक्षा होने के बाद पुराने संदेशों को एडिट कर उन्हें पहले से पोस्ट किया गया दिखाने की कोशिश करते थे, जिससे पेपर लीक के दावे किए जाते थे.
NTA ने क्या कहा?
NTA ने अपने बयान में कहा कि Telegram के कुछ फीचर्स का दुरुपयोग कर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संबंध में भ्रम और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई. इसी को देखते हुए मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की गई थी. एजेंसी के मुताबिक, मैसेज एडिटिंग फीचर को अस्थायी रूप से बंद करने का उद्देश्य ऐसी गतिविधियों को रोकना है, जिनके जरिए परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जाते हैं.
22 जून तक रहेगा प्रतिबंध
सरकारी आदेश के अनुसार Telegram की पहुंच पर लगाया गया प्रतिबंध केवल एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए है. यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी. वहीं मैसेज एडिट फीचर पर रोक 30 जून 2026 तक जारी रहेगी. सरकार और NTA का कहना है कि यह कदम NEET (UG) 2026 री-एग्जाम को निष्पक्ष, पारदर्शी और विवाद-मुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है.