UP: मथुरा में मिट्टी खिसकने से बड़ा हादसा, 6 मकान गिरे; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका (Watch Video)
यूपी के मथुरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां गोविंदनगर इलाके में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक ढाय गिरने से एक के बाद एक 6 मकान जमींदोज हो गए.
Mathura House Collapse: यूपी के मथुरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां गोविंदनगर इलाके में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक ढाय गिरने से एक के बाद एक 6 मकान जमींदोज हो गए. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे 12 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश लगातार जारी है.
मौके पर जेसीबी मशीनें भी लगाई गई हैं ताकि मलबा हटाकर दबे लोगों को जल्द निकाला जा सके.
ये भी पढें: Mathura Shocker: मथुरा में ‘भड़काऊ’ पोस्ट डालने वाले युवक के मोबाइल फोन में मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें
मथुरा में मिट्टी खिसकने से बड़ा हादसा
मथुरा में मिट्टी के टीले पर बने 8 मकान भरभरा कर गिरे: छत-दीवारें टूट गईं, 12 लोग दबे https://t.co/EJKxCXYeWa @Mathurapolice #Mathura #8houses #collapsed #12peopleburied pic.twitter.com/CplQmbs9Vm
— Bhupendra Tiwari (@Bhupend29375158) June 15, 2025
बिना नक्शा पास कराए थे अवैध निर्माण
हैरान करने वाली बात यह है कि जहां हादसा हुआ, वहां पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था. बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य शहर के एक नामचीन बिल्डर द्वारा करवाया जा रहा था. टीले की खुदाई भी प्रशासन की जानकारी के बिना की जा रही थी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब यह बड़ा हादसा हो गया. प्रशासन की लापरवाही और बिल्डर की मनमानी ने कई लोगों की जान खतरे में डाल दी है.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलहाल, मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी है. अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

