महाराष्ट्र सरकार का मुंबई को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम जारी, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, समेत इन प्रोजेक्ट्स का इस साल होगा उद्घाटन
(Photo Credits WC)

Upcoming Mumbai Infrastructure Projects 2025: महाराष्ट्र सरकार लोगों यात्रा को सुगम बनाने और  मुंबई शहर को पहले से कहीं अधिक सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. ताकि शहर  सुंदर बन सकें. इसी दिशा में  महाराष्ट्र सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. इन प्रमुख प्रोजेक्ट में कुछ जल्द ही पूरे हो जाएंगे और कुछ प्रोजेक्ट्स 2025 के मध्य या अंत तक पूरे हो जायेगा. जिसे पूरा होने के बाद उद्घाटन के बाद आम जनता के लिए उपलब्ध होंगे, ताकि वे आरामदायक यात्रा कर सकें.

यहां कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की सूची साझा की है, जिनका काम लगभग पूरा हो चुका है और जो उद्घाटन के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: नवी मुंबई एयरपोर्ट का सफल परीक्षण, पहली बार उतरा कमर्शियल फ्लाइट Indigo A320, वाटर कैनन से दी गई सलामी

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

मुंबई से सटे नवी मुंबई में  नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट वर्तमान में निर्माणाधीन है.  जिसके कम करीब पूरे हो चुके हैं. जिसे इस साल आम जनता के लिए चालू किया जाने वाला हैं. इस एयरपोर्ट के  चालू होने से मुंबई एयरपोर्ट का लोड कम होगा.  नवी मुंबई के एयरपोर्ट में  में दो रनवे, एक टर्मिनल बिल्डिंग और माल यातायात सेवाएं होंगी. इसे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) द्वारा विकसित किया जा रहा है, और इसके पहले चरण में 10 मिलियन यात्रियों की वार्षिक क्षमता होगी.

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड

गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड 5.5 किलोमीटर लंबा सड़क बन रहा है.  जो गोरेगांव और मुलुंड को जोड़ेगी. यह परियोजना वर्तमान में निर्माणाधीन है और 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.  इस सड़क में छह लेन होंगी. गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड शुरू होने से यह गोरेगांव और मुलुंड के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करेगी.

समृद्धि महामार्ग

मुंबई और नागपुर को जोड़ें को लेकर समृद्धि महामार्ग 701 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बन रहा है.  यह परियोजना भी वर्तमान में निर्माणाधीन है . इसे भी  इस साला याने 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.  इस राजमार्ग में छह लेन होंगी.  समृद्धि महामार्ग शुरू होने से यह मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा में लगने वाले  समय को कम करेगा.

पनवेल-करजत रेल कॉरिडोर

पनवेल-करजत रेल कॉरिडोर 33 किलोमीटर लंबी रेल लाइन है, जो पनवेल और करजत को जोड़ने वाली है। यह परियोजना वर्तमान में निर्माणाधीन है और 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस रेल लाइन में डबल ट्रैक होंगे और यह पनवेल और करजत के बीच यात्रा समय को कम करेगा।

मुंबई मेट्रो लाइन 3

मुंबई की ट्रैफिक को कम करने को लेकर मुंबई मेट्रो लाइन 3 का काम शुरू हैं . जिसकी दूसरी 33.5 किलोमीटर लंबी है, जो आरे से वर्ली को जोड़ने वाली है. यह परियोजना वर्तमान में निर्माणाधीन है और 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है. इसे शुरू होने से  कोलाबा और बांद्रा के बीच यात्रा को लेकर  लोगों का समय बचेगा.

मुंबई की यात्रा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से मुंबई की यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ होगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी यात्रा करना और आसान हो जाएगा.