Maharashtra Shocker: पुणे में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की पर किया हमला, हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने एकतरफ़ा प्यार में पागल एक युवक को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान चंदन नगर निवासी ज्ञानेश्वर राजेंद्र निंबालकर के रूप में हुई है.
Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने एकतरफ़ा प्यार में पागल एक युवक को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान चंदन नगर निवासी ज्ञानेश्वर राजेंद्र निंबालकर (Dnyaneshwar Rajendra Nimbalkar) के रूप में हुई है. जो नाबालिग लड़की से एकतरफ़ा प्यार करता था. वह चाहता था कि लड़की भी उससे प्रेम करें. उसने कई बार किशोरी से प्रेम को लेकर अपना इजहार भी किया. लेकिन उसके मना कर देने के बाद वह निराश होकर उसके ऊपर शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया.
पुणे के विमंतल पुलिस स्टेशन (Vimantal Police Station) में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी पिछले कुछ दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था. वह रास्ते में आते जाते उसे परेशान भी करता था. पीड़िता के अनुसार उसने उसे शुक्रवार को चंदन नगर के खुलेवाड़ी रोड पर कॉलेज से लौटते समय रोका. पीड़िता कुछ समझ पाती की वह गुस्से में आकर उसके ऊपर तेज चाकू से हमला कर दिया. पीड़िता के अनुसार निंबालकर ने कथित तौर पर पीड़िता का गला घोंटने का भी प्रयास किया. यह भी पढ़े: Greater Noida: एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी
पीड़िता पर हुए हमले में उसके चेहरे, पीठ, छाती और पेट पर चोटें आई हैं. लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. लेकिन अभी भी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. लेकिन वह इस हमले के बाद से डरी हुई हैं.
कुछ इसी तरफ से महाराष्ट्रके पुणे जिले में पिछले साल अक्टूबर महीने में एक तरफ़ा प्यार में एक लड़की पर हमला हुआ. जिसमें उस बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी. वारदाता पुणे शहर के बिबेवाडी क्षेत्र की थी है. पीड़िता 8 वीं की छात्रा थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

