देश

Maharashtra: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क किनारे फेंका, दिल्ली के मसाज सेंटर में भी सामुहिक दुष्कर्म

एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप की वारादत को अंजाम देने के बाद निर्वस्त्र लड़की को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए.

Maharashtra: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क किनारे फेंका, दिल्ली के मसाज सेंटर में भी सामुहिक दुष्कर्म
Representational Image (Photo Credit : PTI)

महाराष्ट्र: देश के अलग-अलग राज्यों से आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार (Rape), गैंगरेप और छेड़छाड़ (Gang Rape And Molestation) के मामले सामने आते रहते हैं. देश में बलात्कारियों के खिलाफ कड़ा कानून होने के बावजूद लोग इस तरह की वारादात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. गैंगरेप का ताजा मामला  महाराष्ट्र (Maharashtra) से सामने आया है. दिल्ली के स्पा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 4 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप की वारादत को अंजाम देने के बाद निर्वस्त्र लड़की को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए. भंडारा की करधा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राजेश थोरात ने बताया कि हमें एक फ्लाइओवर के नजदीक एक निर्वस्त्र लड़की के पड़े होने की सूचना मिली.  इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने कोई देर न करते हुए लड़की को तुरंत अस्पताल भिजवाया और उसके बयान दर्ज किए. पीड़ित महिला को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. आगे की जांच गोंदिया पुलिस को सौंप दी गई है. गोंदिया के एसपी विश्व पंसारे ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है. इस केस के संबंध में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

दिल्ली में गैंग रेप 

दिल्ली में एक स्पा में काम करने वाली 22 वर्षीय एक युवती के साथ कथित तौर पर बहला-फुसलाकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान स्पा के मैनेजर राहुल सतीश कुमार, एक ग्राहक; और स्पा के मालिक बृज गोपाल और संदीप के रूप में हुई है.

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 30 जुलाई को 'ओशन स्पा सेंटर' ज्वाइन किया था और 4 अगस्त को शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति आया और उसने यौन संबंध बनाने की मांग की. आरोपी प्रबंधक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई. इसे पीने के बाद उसे चक्कर आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).