महाराष्ट्र: महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया......महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था.....
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया. महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा (Manpada) के नानदीवाली (Nandivali) क्षेत्र में कल रात हुई.
उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं. हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है. महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: पत्नी के साथ झगड़े के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या
महिला ने सबक सीखाने के लिए यह कदम उठाया. पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2018 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

