Maharashtra Weather Update: 8 जुलाई से महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में कम होगी बारिश, अगले 10 दिनों तक कमजोर रह सकता है मानसून; किसानों को दी गई अहम सलाह

राज्य के कृषि विभाग ने किसानों से मौसम को ध्यान में रखते हुए खेती की योजना बनाने की अपील की है. विभाग का कहना है कि जिन क्षेत्रों में अभी तक संतोषजनक बारिश नहीं हुई है, वहां किसान पर्याप्त नमी बनने से पहले बुवाई की जल्दबाजी न करें. कृषि विभाग के अनुसार, मिट्टी में पर्याप्त नमी आने के बाद ही बुवाई करना किसानों के लिए अधिक लाभदायक रहेगा.

मौसम का पूर्वानुमान (Photo Credits: File Image)

Maharashtra Weather Update: जुलाई की शुरुआत में मुंबई समेत पश्चिम महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली. हालांकि, पूरे राज्य की बात करें तो अब तक कई क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. खासकर खानदेश (धुले और नंदुरबार), मध्य महाराष्ट्र (अहिल्यानगर और सोलापुर), पश्चिम विदर्भ और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में बारिश का आंकड़ा औसत से नीचे बना हुआ है. Nashik Rain Alert: नासिक में रेड अलर्ट, बादल फटने जैसी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूल-कॉलेज और त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद; VIDEO

8 जुलाई से बारिश में आएगी कमी

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जुलाई से महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. यह स्थिति अगले 10 दिनों तक बनी रह सकती है. इस दौरान राज्य के कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि बारिश कम होने के साथ-साथ राज्य के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

जुलाई के दूसरे पखवाड़े में और घट सकती है बारिश

प्रारंभिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, जुलाई के दूसरे पखवाड़े में पहले पखवाड़े की तुलना में बारिश का स्तर और कम रह सकता है. यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो राज्य के कई क्षेत्रों में खेती पर इसका असर पड़ सकता है.

किसानों के लिए कृषि विभाग की सलाह

Share Now