देश

Pune Water Cut: पुणे में आज मरम्मत कार्य के चलते पूरे दिन पानी की कटौती, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

महाराष्ट्र में जहां एक ओर मूसलधार बारिश हो रही है और कई नदियां उफान पर हैं, वहीं पुणे शहर के नागरिकों को आज पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा

Pune Water Cut: पुणे में आज मरम्मत कार्य के चलते पूरे दिन पानी की कटौती, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर
(Photo Credits Pixabay)

Pune Water Cut: महाराष्ट्र में जहां एक ओर मूसलधार बारिश हो रही है और कई नदियां उफान पर हैं, वहीं पुणे शहर के नागरिकों को आज पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा. पुणे नगर निगम (PMC) ने 17 जुलाई को पार्वती जल शुद्धिकरण संयंत्र (Parvati Water Purification Plant) और एसएनडीटी पंपिंग स्टेशन में फ्लोमीटर लगाने और जरूरी मरम्मत कार्य के चलते पूरे दिन पानी की आपूर्ति बंद रखने की घोषणा की है,

इन इलाकों में रहेगी पानी की कटौती

इस मरम्मत कार्य के चलते पार्वती के अंतर्गत आने वाले MLR, HLR और LLR टैंक, साथ ही वारजे जल केंद्र (Warje Water Centre) से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे; यह भी पढ़े: Mumbai Water Cut News: मुंबई के मुलुंड इलाके में 19 जुलाई को 12 घंटे पानी की कटौती, मरम्मत कार्य के चलते सेवा रहेगी बाधित, जानें प्रभावित इलाके

विस्तार से जानें प्रभावित इलाके

 

1. पर्वती जलशुद्धीकरण केंद्र क्षेत्र

गुरुवार पेठ, बुधवार पेठ, काशेवाडी, क्वार्टर गेट, गंज पेठ, भवानी पेठ, नाना पेठ, लोहियानगर, सोमवार पेठ, अरुण वैद्य स्टेडियम परिसर, घोरपडे पेठ, पार्वती दर्शन, मुकुंदनगर आदि.

2. पर्वती HLR टंकी क्षेत्र

सहकारनगर, पद्मावती, बिबवेवाडी, महर्षीनगर, गंगाधाम, चिंतामणीनगर (फेज 1 और 2), लेक टाउन, शिवतेजनगर, अप्पर/लोअर इंदिरानगर, शेळकेवस्ती, महेश सोसायटी, बिबवेनगर, कुमार पृथ्वी, सॅलिसबरी पार्क, गिरीधर भवन चौक, ठाकरे वसाहत, मिठानगर, शिवनेरी नगर, प.पू. नगर, ए-माळा, साईबाबा नगर (कोंढवा खुर्द) आदि.

3. पर्वती LLR टंकी क्षेत्र

शहर की अधिकांश पेठें, दत्तवाड़ी, राजेंद्रनगर, लोकमान्य नगर, डेक्कन, शिवाजीनगर, स्वारगेट क्षेत्र आदि.

4. वारजे जल केंद्र क्षेत्र

चांदणी चौक, गांधी भवन टंकी क्षेत्र, पॅनकार्ड क्लब GSR टंकी क्षेत्र आदि।

PMC की नागरिकों से विशेष अपील

पुणे नगर निगम ने नागरिकों से अपील की थी कि वे 16 जुलाई की रात तक पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें और आवश्यक कार्यों के लिए संयमित तरीके से पानी का उपयोग करें, ताकि पानी की कटौती के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).