Maharashtra Shocker: मुंबई में 100 रुपये को लेकर शख्स ने की दोस्त की हत्या; गिरफ्तार

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां गिरगांव में शुक्रवार को एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने पैसों को लेकर हुई एक बहस में अपने दोस्त को मार डाला. पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां गिरगांव में शुक्रवार को एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने पैसों को लेकर हुई एक बहस में अपने दोस्त को मार डाला. पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मनोज मराजकोले के रूप में हुई है जो गिरगांव का रहने वाला है. UP Shocker: पिता ने मकान बेचने से किया मना तो बेटे ने गला दबाकर कर दी हत्या, रजाई में लपेटकर शव को लगाईं आग.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान अर्जुन यशवंत सिंह (35) के रूप में हुई है. कथित तौर पर, मृतक ने आरोपी से 100 रुपये लिए थे और वह उसे वापस करने में विफल रहा. गुरुवार की रात दोनों शराब के नशे में थे और पैसों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. पुलिस ने कहा कि घटना माधव भवन परिसर, खादिलकर रोड, गिरगांव के पास हुई.

मृतक जब माधव भवन परिसर के पास सोने के लिए गया, तो शुक्रवार की तड़के आरोपी ने उसके सिर पर सीमेंट ब्लॉक से हमला किया. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट