Maharashtra Road Accident: नांदेड़ में बड़ा हादसा, SUV नदी में गिरने से तेलंगाना के ही एक परिवार के 5 सदस्य की मौत, 6 घायल
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार तड़के मोगली गांव के पास एक स्कॉर्पियो एसयूवी स्थानीय नदी में गिर गई. इस हादसे में तेलंगाना के कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.
नांदेड़ (महाराष्ट्र), 9 फरवरी : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार तड़के मोगली गांव के पास एक स्कॉर्पियो एसयूवी स्थानीय नदी में गिर गई. इस हादसे में तेलंगाना के कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. नांदेड़ पुलिस नियंत्रण के एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा तब हुआ जब भोकर का एक परिवार अपने रिश्तेदार संतोष भालेराव की बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के बाद निकटवर्ती राज्य में निज़ामाबाद के वन्नेल लौट रहा था.
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सविता श्याम भालेराव, 30 वर्षीय रेखा परमेश्वर भालेराव, 31 वर्षीय अंजना ज्ञानेश्वर भालेराव, 8 वर्षीय प्रीति परमेश्वर भालेराव और 7 वर्षीय सुशील मारोती गायकवाड़ के रुप में हुई है. सभी नांदेड़ जिले के भोकर के रेनापुर गांव के निवासी थे और तेलंगाना में अपने कार्यस्थलों पर लौट रहे थे, जब गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि के आसपास हादसा हो गया.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार एसयूवी एक गड्ढे में चली गई और एक टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पुल से सीधे नदी में गिर गई. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बचाव अभियान शुरू करने से पहले कथित तौर पर नदी में डूबने से तीन महिलाओं में से कम से कम दो की मौत हो गई.
बाद में भोकर के पुलिस निरीक्षक सुभाषचंद्र मार्कर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कम से कम दो की हालत गंभीर बताई गई है और आगे की जांच जारी है
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

